सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP: Several Trains Cancelled on This Day, Timings Changed for Others; Girders to be Placed Between Junction an

UP: इस दिन कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कुछ का बदला समय, जंक्शन-ऐशबाग के बीच रखे जाएंगे गार्डर; जानें शेड्यूल

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 14 Mar 2026 09:10 AM IST
विज्ञापन
सार

गार्डर रखने के कार्य के कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी, जबकि कई आंशिक रूप से रद्द या बदले समय से चलेंगी। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने पहले ही जानकारी जारी कर दी है।

UP: Several Trains Cancelled on This Day, Timings Changed for Others; Girders to be Placed Between Junction an
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ जंक्शन और ऐशबाग स्टेशन के बीच गार्डर रखने का काम होगा। इससे कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कई गाड़ियां कम दूरी तक जाएंगी। कुछ गाड़ियां बदले समय से चलाई जाएंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि रेलवे ने बदलाव की सूचना जारी कर दी गई है।

Trending Videos

ये गाड़ियां रहेंगी पूरी तरह निरस्त

  • 26 मार्च को वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी और लखनऊ जंक्शन के बीच आने व जाने वाली गाड़ी संख्या 11109 एवं 11110।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 26 मार्च को मेरठ सिटी और लखनऊ जंक्शन के बीच आने व जाने वाली गाड़ी संख्या 22453 एवं 22454।
  • 26 मार्च को आगरा फोर्ट और लखनऊ जंक्शन के बीच आने व जाने वाली गाड़ी संख्या 12179 एवं 12180।

ये गाड़ियां रहेंगी आंशिक रूप से निरस्त

  • कासगंज व लखनऊ जंक्शन के बीच सवारी गाड़ी संख्या 55345 एवं 55346 अनवरगंज और लखनऊ जंक्शन के बीच 23 व 24 मार्च निरस्त रहेगी। दोनों तिथियों में कासगंज से आते समय गाड़ी अनवरगंज में यात्रा समाप्त करेगी। वापसी में यह लखनऊ जंक्शन की जगह अनवरगंज से ही संचालित होगी।
  • 24 मार्च को गाड़ी संख्या 15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन की जगह ऐशबाग स्टेशन पर 02:23 बजे यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी ऐशबाग-लखनऊ जं. के मध्य निरस्त रहेगी। इसी प्रकार वापसी में 25 मार्च को गाड़ी संख्या 15034 लखनऊ जंक्शन के स्थान पर ऐशबाग से 05:12 बजे चलाई जाएगी।
  • 26 मार्च को गाड़ी संख्या 15031 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन के स्थान पर गोमतीनगर 10:39 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोमतीनगर-लखनऊ जंक्शन के मध्य निरस्त रहेगी। वापसी में 26 मार्च को गाड़ी संख्या 15032 लखनऊ जंक्शन के स्थान पर गोमतीनगर से 16:40 बजे चलाई जाएगी।
  • 25 मार्च को चलने वाली 15203 बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस लखनऊ जं. के स्थान पर बादशाहनगर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी बादशाहनगर-लखनऊ जं. के मध्य निरस्त रहेगी। वापसी में 26 मार्च को गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ जं. के स्थान पर ऐशबाग से 15:27 बजे चलाई जाएगी।
  • 25 मार्च को चलने वाली गाड़ी संख्या 15206 जबलपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस लखनऊ जं. के स्थान पर ऐशबाग 09:20 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी ऐशबाग-लखनऊ के मध्य निरस्त रहेगी। वापसी में 26 मार्च को गाड़ी संख्या 15205 लखनऊ जं. के स्थान पर ऐशबाग से 17:30 बजे चलाई जाएगी।
  • 26 मार्च को चलने वाली गाड़ी संख्या 12003 नई दिल्ली-लखनऊ जं. एक्सप्रेस लखनऊ जं. के स्थान पर ऐशबाग 13:00 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी ऐशबाग-लखनऊ के मध्य निरस्त रहेगी। वापसी में 26 मार्च को गाड़ी संख्या 12004 लखनऊ जं. के स्थान पर ऐशबाग से 15:30 बजे चलाई जाएगी।

 

ये गाड़ियां देरी से चलेंगी

  • लखनऊ जं. से 23 मार्च को चलने वाली गाड़ी संख्या 15034 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 10 मिनट देरी से।
  • वाराणसी सिटी से 24 मार्च को चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस मार्ग में 20 मिनट रोक कर।
  • रायपुर से 24 मार्च को चलने वाली गाड़ी संख्या 12536 रायपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस रायपुर से 60 मिनट रोक कर तथा लखनऊ जं. से 26 मार्च को चलने वाली गाड़ी संख्या 12535 110 मिनट रोक कर।
  • ऐशबाग से 26 मार्च को चलने वाली गाड़ी संख्या 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस 120 मिनट रोक कर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed