फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Varanasi bus service resumes after two days; started using a duplicate key.

Ambedkar Nagar News: वाराणसी बस सेवा दो दिन बाद बहाल, डुप्लीकेट चाबी से की गई स्टार्ट

Tue, 28 Jul 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 28 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Varanasi bus service resumes after two days; started using a duplicate key.
अंबेडकरनगर। अकबरपुर डिपो से वाराणसी के लिए संचालित होने वाली रोडवेज बस मंगलवार को दो दिन बाद फिर से रवाना हो गई। बस की चाबी गायब हो जाने के कारण यह पिछले दो दिनों से डिपो परिसर में खड़ी थी। इससे इस मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मंगलवार को दो दिन से वाराणसी बस सेवा ठप शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इस खबर के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। अधिकारियों ने तुरंत बस की डुप्लीकेट चाबी तैयार कराई। मंगलवार सुबह बस को वाराणसी के लिए रवाना कर दिया गया। डिपो प्रभारी लक्ष्मी देवी ने बताया कि बस सेवा दोबारा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि अब इस रूट पर यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी। बस का संचालन नियमित रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed