सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man dies after drowning in the Saryu

Ambedkar Nagar News: सरयू में डूबकर युवक की मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Young man dies after drowning in the Saryu
विवेक (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के राबीबहाउद्दीनपुर निवासी विवेक साहू (32) की बुधवार की शाम अयोध्या जिले के महबूबगंज के निकट श्रृंगी ऋषि आश्रम दर्शन के दौरान सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। विवेक अपने परिजनों के साथ श्रृंगीऋषी मंदिर दर्शन करने गए थे। शाम लगभग साढ़े पांच बजे, जब वे सरयू नदी में स्नान कर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए।

लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वे गहने पानी में डूब चुके थे। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर गोताखोरों को बुलाया गया। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, शाम छह बजे गोताखोरों ने विवेक के शव को नदी से बाहर निकाला। विवेक की शादी डेढ़ साल पूर्व हुई थी। अचानक हुई इस घटना की खबर से उनकी पत्नी काजल सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां शकुंतला देवी और पिता श्रीराम बहादुर साहू का रो-रोकर बुरा हाल है। विवेक तीन भाइयों में मझले थे। उनके बड़े भाई सुनील साहू और सबसे छोटे भाई विपिन साहू, विवेक के साथ मरूईताजपुर में राइस मिल में काम करते थे। पूरा परिवार संयुक्त रूप से रहता था। थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर आशुतोष शर्मा ने बताया कि घटना महबूबगंज थाने की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed