{"_id":"6a3429e7136578a6e60c3443","slug":"power-outage-in-over-100-villages-people-are-stranded-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-158766-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल, लोग हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल, लोग हुए बेहाल
विज्ञापन
सुलेमपुर फीडर के अजमेरी बादशाहपुर में टूटे बिजली के तार को ठीक करता बिजलीकर्मी। स्रोत ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। कहीं बिजली घर के ओवरलोड होने से ट्रिपिंग की समस्या हो रही है, तो कहीं ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। बृहस्पतिवार को इन्हीं समस्याओं के चलते बिजली आपूर्ति बाधित होने से 100 से अधिक गांवाें के लोगों को परेशान का सामना करना पड़ा।
सुलेमपुर संवाद के अनुसार विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर से संचालित सुलेमपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले अजमेरी, फत्तेपुर, साबुकपुर, जल्लापुर, सुलेमपुर, एकडल्ला, भगवानपुर, सोनहन, चौबेकापुरा, मिश्रौलिया, अकूतपुर, कला परसावा, डिवारेतर सहित लगभग 15 गांवों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे अजमेरी बादशाहपुर के मझौवा में बिजली का तार टूटकर गिरने से इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजलीकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट को ठीक करने का काम शुरू किया। लगभग दो घंटे के अथक प्रयास के बाद 11 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। यह राहत की बात रही कि जिस समय तार टूटा, उस वक्त खेत में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। अवर अभियंता संजय यादव ने बताया कि फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, अकबरपुर से संचालित होने वाले बिजली घरों में भी बुधवार की रात ओवरलोडिंग की समस्या बनी रही। हर घंटे बिजली घर ट्रिप होकर बंद हो जाने से आपूर्ति बाधित हो रही थी। रात 8:30 बजे साउथ वेस्ट फीडर को ओवरलोडिंग के कारण बंद करना पड़ा, जिसके एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। हालांकि, रात 10 बजे फिर से बिजली गुल हो गई और आधे घंटे बाद 10:30 बजे आपूर्ति सुचारू हुई। इसके बाद पूरी रात बिजली की आवाजाही जारी रही। इसके चलते अशोक बिहार कॉलोनी सहित लगभग 20 गांवों के लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
रात 10:15 बजे सदरपुर बिजली घर भी ओवरलोड होकर बंद हो गया, जिससे इस बिजली घर से जुड़े 15 से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया। रात 1:45 बजे टाउन फीडर भी अचानक ट्रिप होकर बंद हो गया। आधे घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने के बाद जब जागरूक उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, तो उन्हें ओवरलोडिंग के कारण आपूर्ति बाधित होने की जानकारी दी गई। रात करीब ढाई बजे आपूर्ति बहाल होने पर ही लोगों को कुछ राहत मिल सकी। अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फाॅल्ट होने की दशा में उसे तत्काल सही कराया जा रहा है। रात में अधिक बिजली उपकरण के प्रयोग से बिजली घर ओवरलोड होकर बंद हो जा रहे हैं। उपभोक्ताओं से अपील है कि जरूरी उपकरण का ही प्रयोग करें। एक साथ घर के सभी बिजली उपकरण न चलाएं।