{"_id":"6a34f5ad2322910fa80e105d","slug":"video-video-amabdakaranagara-ma-vayapara-oura-jaesata-athhakaraya-sa-nakajhaka-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अम्बेडकरनगर में व्यापारी और जीएसटी अधिकारियों से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अम्बेडकरनगर में व्यापारी और जीएसटी अधिकारियों से नोकझोंक
जलालपुर तहसील क्षेत्र के मालीपुर रोड स्थित एक लोहे सरिया की दुकान पर टैक्स डिपार्टमेंट के सचल दस्ते की छापेमारी के दौरान एकजुट हुए व्यापारियों की छापेमारी करने आई टीम के साथ जमकर नोंकझोंक हुई।
जानकारी के अनुसार, जनपद सुल्तानपुर से आई मोबाइल सचल टीम ने लोहे सरिया लदे एक ट्रक का पीछा करते हुए जनपद अंबेडकर नगर के सरिया दुकान पर पहुंचकर ड्राइवर से बिल मांगा। इसी दौरान मौके पर पहुंचे व्यापारियों और टीम के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। मौके पर एकत्रित व्यापारियों ने टीम के अधिकारी राजेंद्र चक्रवर्ती से आईडी कार्ड मांगा और उन्हें गाड़ी से उतरकर बातचीत के लिए बुलाया।
अधिकारी के वार्ता के लिए न आने पर व्यापारी आक्रोशित उठे। दुकानदार लल्ला अग्रहरि ने आरोप लगाया कि अधिकारी के आने से पहले ही सुरक्षा में लगे सिपाही के द्वारा दुकान रिश्वत की मांग की गई। व्यापारियों का कहना है कि अधिकारी खुद दुकान पर नहीं आए, बल्कि उन्हें गाड़ी के पास बुलाया गया, जिससे पूरी कार्रवाई पर संदेह पैदा हो गया।सचल दस्ते की इस छापेमारी के दौरान अफरा तफरी मची रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।