{"_id":"6a34298bb66e7619e30b6a0e","slug":"auto-overturned-elderly-person-died-eight-devotees-injured-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-158773-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ऑटो पलटा, बुजुर्ग की मौत, आठ श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ऑटो पलटा, बुजुर्ग की मौत, आठ श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
जलालपुर-बसखारी मार्ग पर नंदापुर गांव के निकट हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर। जलालपुर क्षेत्र के नंदापुर गांव के पास क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलट गया, जिसमें बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है।
आजमगढ़ के लालगंज चुटेहरा निवासी मुमताज अहमद के मुताबिक उनके पिता जुनैद (75) अपने गांव की अन्य श्रद्धालुओं माधुरी यादव (55), तन्नू (21), आंचल (21), अनामिका देवी (40), लालीवती (60), कुसुम (55), रामजीत राजभर (60), अंकित (20) और शिवांश राजभर (10) के साथ बसखारी स्थित किछौछा दरगाह जियारत करने ऑटो बुक कराकर आए थे। बुधवार को जियारत करने के बाद एक गेस्ट हाउस में रुक गए थे।
बृहस्पतिवार को भियांव दरगाह जाने के लिए ऑटो से निकले थे। दोपहर करीब दो बजे जलालपुर-बसखारी मार्ग पर नंदापुर गांव के निकट चालक मोबाइल पर बात करते हुए ऑटो चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को देखकर चालक ने अचानक ऑटो को सड़क किनारे मोड़ने का प्रयास किया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और सभी लोग घायल हो गए।चीख-पुकार सुनकर पीछे से बाइक से आ रहे गांव के पंकज यादव और राकेश यादव ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
इसके बाद सभी घायलों को सीएचसी भियांव पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने वृद्ध जुनैद को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। मृतक जुनैद की पत्नी शाहजहां बेगम को सूचना मिलते ही वे अपने बेटे के साथ अंबेडकरनगर पहुंचीं। उधर, दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी घायलों का सीएचसी में उपचार चल रहा है। ऑटो को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
पांच सीट का परमिट, बैठे थे नौ श्रद्धालु
इस हादसे का एक और प्रमुख कारण यह था कि जिस आजमगढ़ नंबर की ऑटो से श्रद्धालु यात्रा कर रहे थे, वह पांच सीटर का परमिट रखता था। इसके बावजूद चालक ने नियमों को ताक पर रखकर उसमें क्षमता से अधिक नौ श्रद्धालुओं को बैठा रखा था। क्षमता से अधिक यात्रियों के भार के कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गया।
अनियंत्रित होकर बाइक फिसली, दो गंभीर
हजपुरा। सम्मनपुर के सुल्तानगढ़ पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परस कटुई गांव निवासी सतिराम (38) और शेखर (35) एक ही बाइक पर सवार होकर सम्मनपुर से बरियावन की ओर जा रहे थे। सुल्तानगढ़ पुल के निकट पहुंचते ही अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। इस हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हेलमेट न पहने होने के चलते दोनों के सिर पर गंभीर चोट लगी है, दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। (संवाद)