सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   21 meritorious students will be honored today.

Amethi News: आज 21 मेधावियों का होगा सम्मान

Mon, 01 Jun 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 01 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
21 meritorious students will be honored today.
अमेठी सिटी। बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले 21 मेधावियों के लिए सोमवार का दिन खास होगा। गौरीगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप-10 में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मेधावियों को मेडल, प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इंटरमीडिएट के 11 और हाईस्कूल के 10 मेधावियों को डीएम संजय चौहान सम्मानित करेंगे। समारोह में छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और कॅरिअर चयन से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी होगा, जिसे छात्र, अभिभावक और शिक्षक सुनेंगे। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन




अमर उजाला भी करेगा सम्मानित
मेधावी सम्मान समारोह में अमर उजाला की ओर से भी जिले के चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला की इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed