पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   40 villages have lost power for four days

Amethi News: चार दिन से 40 पुरवों की बिजली गुल

Fri, 03 Jul 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 03 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
40 villages have lost power for four days
फुरसतगंज। चार दिन पहले तेज हवा से बाधित हुई बिजली आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो सकी है। उपकेंद्र के 40 पुरवों में बृहस्पतिवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली न रहने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



पूरे बाबा गांव निवासी कृष्णा, जागेश्वर पाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से सबसे अधिक परेशानी मोबाइल चार्ज करने और रात के समय अंधेरे में रहने की हो रही है। ग्रामीण अब्दुल कादिर, मोहम्मद नईम, इरशाद और शमशाद ने बताया कि चार दिन से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। जेनरेटर का इंतजाम कर पेयजल के साथ ही मोबाइल चार्ज करने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन



अधिकतर ग्रामीण आसपास के गांव व बाजारों में मोबाइल और इन्वर्टर की बैटरी को चार्ज कर रहे हैं। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। बता दें कि सोमवार शाम तेज हवा और बारिश से 340 पुरवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बृहस्पतिवार तक ऊर्जा निगम ने 300 पुरवों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अवर अभियंता राम अचल गुप्ता ने बताया कि तेज हवा से टूटे 50 बिजली के खंभों में से 35 लगाए जा चुके हैं। छह ट्रांसफार्मर में से एक लगाया गया है, जबकि बाकी की मांग की गई है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए आसपास के फीडर से जोड़कर आपूर्ति बहाल की जा रही है। कहा कि ऊर्जा निगम की टीमें मरम्मत कार्य में लगी हैं। शुक्रवार शाम तक सभी गांवों की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed