{"_id":"6a46be216a5412ea880cdab7","slug":"farmer-falls-into-canal-after-slipping-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-169693-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पैर फिसलने से नहर में गिरा किसान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पैर फिसलने से नहर में गिरा किसान, मौत
Fri, 03 Jul 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामों। घाटमपुर परमेश्वरी गांव निवासी किसान उदय राज (40) की बृहस्पतिवार सुबह भोएं-बलभद्रपुर नहर में डूबने से मौत हो गई। वह नहर किनारे गए थे, तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
भतीजे राकेश कुमार ने बताया कि उदय राज सुबह घर से नहर किनारे शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान हादसा हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तथा काफी प्रयास के बाद उन्हें नहर से बाहर निकाला। उदय राज की मौत की खबर मिलते ही उनकी मां बदहवास हो गईं। बेटे को पुकारते हुए उनका विलाप सुन मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। भाई दान बहादुर और राज बहादुर, भतीजे राकेश कुमार व मनीष कुमार तथा भतीजी महिमा और मुस्कान भी रोते रहे।
इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।