{"_id":"6a473f6fdf223dffe10e7b24","slug":"video-video-amatha-ma-yapataiita-ka-thasara-thana-12-kathara-para-kaugdha-nagarana-ma-parakashha-shanpr-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में यूपीटीईटी के दूसरे दिन 12 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में यूपीटीईटी के दूसरे दिन 12 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में परीक्षा शुरू
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के दूसरे दिन शुक्रवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शुरू हुई। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सेकेंड चेकिंग कराई गई। प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र का मिलान करने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष तक जाने की अनुमति दी गई। बायोमीट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों को निर्धारित कक्षों में भेजा गया।
परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा नियामक प्राधिकरण की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। समयबद्ध प्रवेश व्यवस्था के चलते परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंचना पड़ा।
शुक्रवार को दोनों पालियों में जिले के 12 केंद्रों पर कुल 9,216 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। तीन दिवसीय परीक्षा के दौरान जिले में 23 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समय पर शांतिपूर्वक शुरू हुई ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।