{"_id":"69d2b028ea3b9294030b4ac4","slug":"641-cylinders-found-short-in-stock-fir-lodged-amethi-news-c-96-1-ame1002-162700-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्टॉक में कम मिले 641 सिलिंडर, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्टॉक में कम मिले 641 सिलिंडर, एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
अमेठी में प्रकाश गैस एजेंसी पर जांच करते अधिकारी। स्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
अमेठी। गैस सिलिंडर किल्लत के बीच अमेठी शहर में संचालित प्रकाश गैस एजेंसी पर अनियमितता सामने आई है। उपभोक्ताओं ने सिलिंडर न मिलने और रातभर लाइन लगाने के बाद भी खाली हाथ लौटने की जानकारी और संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को दी थी। इसके बाद पूर्ति विभाग सक्रिय हुआ।
संयुक्त टीम ने एजेंसी व गोदाम की जांच शुरू की। देर रात तक चली जांच में 641 सिलिंडर कम पाए गए। प्रारंभिक जांच में कालाबाजारी की आशंका जताई गई है। इसी आधार पर एजेंसी संचालक मनदीप सिंह के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शनिवार को समाधान दिवस में उपभोक्ताओं ने गैस सिलिंडर न मिलने की समस्या उठाई। इसे गंभीरता से लेते हुए पूर्ति निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय और पूर्ति लिपिक अनिल कुमार दोपहर करीब दो बजे गोदाम पहुंचे। उस समय गोदाम प्रबंधक कृपा शंकर तिवारी और चौकीदार रामसुमेर मौजूद रहे।
एलपीजी सिलिंडरों की संख्या का मिलान इंडियन ऑयल के पोर्टल पर दर्ज स्टॉक से किया गया। घरेलू 14.2 किलोग्राम सिलिंडरों में सबसे ज्यादा अंतर मिला। गोदाम में भरे सिलिंडर केवल दो मिले, जबकि पोर्टल पर इनकी संख्या 558 दर्ज थी। इस प्रकार 556 सिलिंडर कम पाए गए। वहीं खाली सिलिंडर 613 मिले, जबकि रिकॉर्ड में 181 दर्ज थे, यानी 432 सिलिंडर अधिक पाए गए। इसके अलावा 19 किलोग्राम वाणिज्यिक, 10 किलोग्राम कंपोजिट और पांच किलोग्राम श्रेणी के सिलिंडरों में भी अंतर सामने आया।
कई श्रेणियों में भरे सिलिंडर कम और खाली सिलिंडर अधिक पाए गए। जांच में 641 भरे सिलिंडर कम और 442 खाली सिलिंडर अधिक मिले। जांच टीम ने एजेंसी कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से स्टॉक रजिस्टर, डिस्पैच रजिस्टर और डिलीवरी से संबंधित अभिलेख मांगे, लेकिन उन्हें नहीं दिया।
विभागीय पोर्टल पर चार अप्रैल 2026 की स्टॉक रिपोर्ट और गोदाम की वास्तविक स्थिति में स्पष्ट अंतर पाया गया। एजेंसी संचालक मनदीप सिंह बुलाने के बाद भी मौके पर नहीं आए। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया स्टॉक में अनियमितता मानी गई है। पूर्ति निरीक्षक ने पूरी रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत को सौंपी। इसके बाद डीएम संजय चौहान से अनुमोदन प्राप्त कर अमेठी कोतवाली में संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया। थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos