सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A young woman was hit by a tractor-trolley and died.

Amethi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई युवती, मौत

Sun, 31 May 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 31 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
A young woman was hit by a tractor-trolley and died.
जगदीशपुर। कमरौली के पूरे ठाकुर दूबे मजरे पलिया पश्चिम गांव के पास शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन गमगीन हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



तिलकराम ने बताया कि उनकी पुत्री सीमा (22) पड़ोस की एक महिला के लिए दवा लेकर साइकिल से घर लौट रही थी। गांव आने वाले मार्ग पर उसकी साइकिल ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि साइकिल पर बैठी दूसरी महिला सुरक्षित बच गई।
विज्ञापन



परिजन घायल सीमा को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे 200 बेड अस्पताल तिलोई रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर तिलोई जा रहे थे, तभी जाफरगंज के पास रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को ट्रॉमा सेंटर लाया गया। कमरौली थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल : सीमा की मौत के बाद मां सिताबा का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन लक्ष्मी और लॉजो तथा भाई हिमांशू और प्रियांशू भी सदमे में हैं। पिता तिलकराम गुमसुम बैठे रहे। रिश्तेदारों और ग्रामीणों का घर पर तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed