सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi: Farmer killed in land dispute; five family members also injured.

Amethi: भूमि विवाद में सपा बूथ एजेंट के पिता हत्या, घर में घुसकर हमले में पत्नी, पुत्र, बहू और नाती भी घायल

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 18 Jun 2026 05:58 PM IST
सार

बुधवार रात करीब 12 बजे कृष्ण कुमार सिंह, मंजू सिंह, शीतला सिंह, अतुल सिंह, शिरोमणि सिंह समेत अन्य लोग लाठी-डंडा, सरिया, लोहे की रॉड और हॉकी लेकर घर में घुस आए। हमलावरों ने रामफली पाल पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन
Amethi: Farmer killed in land dispute; five family members also injured.
विलाप करते किसान के परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 दलशाहपुर सैदपुर गांव में भूमि विवाद बुधवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। घर में घुसकर किए गए हमले में समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट सुनील पाल के पिता रामफली पाल (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। रायबरेली एम्स में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में उनकी पत्नी अनारा पाल, पुत्र सुनील पाल, बहू किरन पाल और नाती अनिकेत भी घायल हुए हैं। पुलिस ने छह नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


 रामफली के पुत्र सुनील पाल के अनुसार मकान के लिंटर निर्माण को लेकर गांव के कृष्ण कुमार सिंह उर्फ हरिवंश सिंह से विवाद चल रहा था। आरोप है कि बुधवार रात करीब 12 बजे कृष्ण कुमार सिंह, मंजू सिंह, शीतला सिंह, अतुल सिंह, शिरोमणि सिंह समेत अन्य लोग लाठी-डंडा, सरिया, लोहे की रॉड और हॉकी लेकर घर में घुस आए। हमलावरों ने रामफली पाल पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं पत्नी अनारा पाल, पुत्र सुनील पाल, बहू किरन पाल और नाती अनिकेत भी चोटिल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण जुटने लगे तो आरोपी वहां से चले गए।
विज्ञापन


घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से रामफली पाल को गंभीर हालत में रायबरेली एम्स रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर सीओ मनोज मिश्र, इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सुनील पाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की चीख-पुकार सुन नम हो गईं लोगों की आंखें
रामफली पाल की मौत के बाद घर में मातम पसरा है। घायल पत्नी अनारा पाल बार-बार पति को याद कर बिलख पड़ती थीं। उन्हें रोता देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो जाती थीं। नाती अनिकेत भी बाबा को याद कर भावुक हो रहा था। बहू किरन पाल गहरे सदमे में हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।


सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

भूमि विवाद में हुई मारपीट के बाद रामफली पाल की मौत के मामले में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने फोन पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल से भी परिवार की बात कराई। प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों को हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

सपा नेताओं ने मामले में निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता कर घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष मनीराम वर्मा, जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा, दीपू तिवारी, अशोक यादव, विकास पाल, दिवाकर यादव, नरसिंह यादव, अनिल यादव, मनीष यादव समेत अन्य सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed