पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   B.Ed. Entrance Exam on May 31

Amethi News: बीएड प्रवेश परीक्षा 31 मई को

Sat, 30 May 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 30 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
B.Ed. Entrance Exam on May 31
अमेठी। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 31 मई को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष जिले से कुल 2008 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम के जरिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन



प्रथम पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी में 384, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनारीकला में 384, रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज में 432, रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी में 432 और इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज में 376 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए तहसील स्तरीय सचल दल का गठन किया गया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र प्रतिनिधियों को रिजर्व में रखा गया है। डीआईओएस राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, बिजली, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।
विज्ञापन



बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की हुई समीक्षा
बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार गौरीगंज में समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, कंट्रोल रूम, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और पेयजल जैसी सुविधाओं की समीक्षा की गई। परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस तरह होगी परीक्षा
पहली पाली में सामान्य ज्ञान और भाषा से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
दूसरी पाली में जनरल एप्टीट्यूड और सब्जेक्ट एलिजिबिलिटी टेस्ट होगा।
प्रत्येक प्रश्न दो अंक का रहेगा। गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed