{"_id":"6a1b33d951da86ac03092477","slug":"bed-entrance-exam-today-at-five-centres-amethi-news-c-96-1-ame1002-167047-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पांच केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पांच केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आज
Sun, 31 May 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 31 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के पांच केंद्रों पर आयोजित होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 2008 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा।
जिले में राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनारीकला, रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी और इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। पहली पाली के लिए सुबह आठ बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर एक बजे से प्रवेश शुरू होगा। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा की निगरानी के लिए तहसील स्तरीय सचल दल गठित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जबकि केंद्र प्रतिनिधियों को रिजर्व में रखा गया है। शनिवार को सभी केंद्रों पर सीटिंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अन्य तैयारियां पूरी कर ली गईं। परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों और अन्य स्टाफ को भी मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
नकल पर अंकुश लगाने के लिए परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में फोटोस्टेट की दुकानें, साइबर कैफे और पीसीओ बंद रहेंगे। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर भी रोक लगाई गई है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले केंद्र पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।