फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike crashes into stationary truck; youth dies.

Amethi News: खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

Mon, 10 Aug 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 10 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bike crashes into stationary truck; youth dies.
जगदीशपुर। रानीगंज-बाजारशुकुल मार्ग पर निहालपुर के पास शनिवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक भिड़ने से मऊ अतवारा निवासी शरद श्रीवास्तव (27) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक शरद रानीगंज से बाइक से घर लौट रहे थे। निहालपुर के पास अचानक मवेशी आने पर उसे बचाने के प्रयास में बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसे में शरद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ट्रक के सड़क किनारे खड़े होने और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय शरद ने हेलमेट नहीं पहना था। हालांकि हादसे में उनकी मौत किन चोटों के कारण हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। थानाध्यक्ष जगदीशपुर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहनाई बजने से पहले घर में छाया मातम

शरद की सगाई हो चुकी थी और 26 नवंबर को शादी होनी थी। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदारों और परिचितों को शादी की सूचना दी जा चुकी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, अचानक हुए हादसे की खबर ने खुशियां मातम में बदल दीं। मां ऊषा श्रीवास्तव, बड़े भाई पवन श्रीवास्तव और बहन ऋचा श्रीवास्तव का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कुछ महीने बाद शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब बेटे की मौत का गम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed