फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmer found hanging in room; dies.

Amethi News: कमरे में फंदे से लटका मिला किसान, मौत

Mon, 10 Aug 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 10 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer found hanging in room; dies.
सिंहपुर। शिवरतनगंज के मिर्जागढ़ गांव निवासी किसान राजू पासी (50) रविवार सुबह कमरे में फंदे से लटके मिले। परिजन उन्हें नीचे उतारते, इससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



परिजनों के मुताबिक राजू खेती-किसानी के साथ मजदूरी करते थे। शनिवार रात भोजन करने के बाद वह कमरे में सोने चले गए। रविवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आए तो परिजनों ने आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटके मिले। परिजनों ने उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन



सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजन राजू की मौत के कारणों के बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला घरेलू कलह के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पति की मौत की खबर सुनते ही नीलम (45) बदहवास हो गईं। वह पति को याद कर बार-बार रोती रहीं। बेटे सागर (23) की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। बेटी कोमल (22) पिता को खोने के गम में रोती रही। कुमकुम (15) और करिश्मा (14) भी पिता की मौत से बिलखती रहीं। बच्चों की चीख-पुकार से घर का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed