{"_id":"6a78d66ca23ce1b980079848","slug":"round-the-clock-power-cuts-have-increased-peoples-hardships-amethi-news-c-96-1-ame1022-172939-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दिन-रात की कटौती ने बढ़ाईं लोगों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दिन-रात की कटौती ने बढ़ाईं लोगों की मुश्किलें
Mon, 10 Aug 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिले में रात-दिन बिजली की कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान रहे। कई उपकेंद्रों पर घंटों आपूर्ति ठप रही, जिससे उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हो गए।
गौरीगंज उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह 7:30 से नौ बजे तक बाधित रही। इसके बाद भी दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही। शुकुलपुर और करनाईपुर फीडर पर रविवार को सुबह 11:20 से दोपहर 3:40 बजे तक बिजली बंद रही। जामों उपकेंद्र के अनखरी में शनिवार रात फॉल्ट के कारण करीब दो घंटे बिजली गुल रही। रविवार को चार लोकल फॉल्ट आने से मरम्मत के दौरान करीब ढाई घंटे आपूर्ति प्रभावित हुई।
अमेठी उपकेंद्र के टाउन-एक और टाउन-दो फीडर पर भी दिन में कई बार बिजली बाधित हुई। जगदीशपुर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में शनिवार रात फॉल्ट से आपूर्ति ठप रही। सेमरौता उपकेंद्र में रात में करीब तीन घंटे और दिन में ढाई घंटे कटौती हुई।
विज्ञापन
अघोषित कटौती से अमेठी, जगदीशपुर और तिलोई वितरण खंड के कई उपकेंद्रों पर दो से छह घंटे तक अघोषित कटौती हुई। ट्रिपिंग की समस्या भी बनी रही। इस दाैरान इनवर्टर भी जवाब दे गए जवाब जिससे लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ों की डालियों की छंटाई के लिए कुछ स्थानों पर आपूर्ति रोकी गई थी।