{"_id":"6a78d6e4ad014d8ce80e466b","slug":"death-of-a-married-woman-under-suspicious-circumstances-amethi-news-c-96-1-ame1002-172966-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Mon, 10 Aug 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भादर। पीपरपुर के मल्लेपुर गांव निवासी सावित्री (30) की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जहरीला पदार्थ खाने के बाद लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हुई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
सावित्री ने शनिवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे प्रतापगढ़ के कोहंडौर के गौरा गांव निवासी पिता हीरालाल वर्मा ने बताया कि बेटी की शादी छह साल पहले अर्जुन वर्मा के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुरालीजन वाशिंग मशीन, फ्रिज, कूलर और एलसीडी टीवी की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। इसे लेकर न्यायालय में मामला चला था। न्यायालय के आदेश पर सावित्री की दोबारा विदाई कराकर ससुरालीजन उसे साथ ले गए थे। करीब दो माह पहले उसकी पिटाई की गई थी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि बेटी की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। वहीं सावित्री के ससुर पुद्दन वर्मा ने बताया कि अर्जुन पत्नी और बेटे के साथ अलग रहता है। शनिवार को पति-पत्नी के बीच क्या हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि अर्जुन, पुद्दन और सास कमला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सावित्री की मौत से परिवार में मातम पसरा है। छह साल के बेटे के सिर से मां का साया उठ गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।