{"_id":"6a6e456984ea85f4cf0d2f88","slug":"bike-hit-by-bus-couple-and-young-child-injured-amethi-news-c-96-1-ame1024-172325-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बस की चपेट में आई बाइक, दंपती व मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बस की चपेट में आई बाइक, दंपती व मासूम घायल
Sun, 02 Aug 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
मिसरौली में घटना के बाद बस में फंसी बाइक। स्रोत : स्थानीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर। अमेठी के लाला का पुरवा निवासी मनोज पांडेय (35), उनकी पत्नी गुड़िया (32) और दो वर्षीय पुत्र अंश शनिवार दोपहर मुसाफिरखाना-चिलबिला हाईवे पर मिश्रौली बाजार के पास निजी बस की चपेट में आकर घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल गौरीगंज ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मनोज और अंश की गंभीर हालत देखते हुए एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया, जबकि गुड़िया का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मनोज पांडेय पत्नी और पुत्र के साथ बाइक से प्रतापगढ़ की ओर से अमेठी लौट रहे थे। मिश्रौली बाजार के पास पीछे से आ रहे निजी बस चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक बस की चपेट में आ गई, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।
पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल गौरीगंज भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मनोज ने हेलमेट पहन रखा था। इससे उनके सिर में गंभीर चोट नहीं आई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त निजी बस को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।