{"_id":"6a762a7ff8444065820757d6","slug":"bku-staged-a-protest-amethi-news-c-96-1-ame1008-172773-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाकियू ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाकियू ने किया धरना-प्रदर्शन
Sat, 08 Aug 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। खाद, बिजली, सिंचाई और किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मुखर नजर आई। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि 30 जुलाई को जिलाधिकारी को सौंपे गए 10 सूत्री मांगपत्र पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष हरीश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि नहरों और माइनरों की सफाई में कथित अनियमितताओं की जांच, सूख रहे सरकारी तालाबों के संरक्षण, खाद की ओवररेटिंग पर रोक, किसानों को समय पर खाद, बिजली और सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने समेत कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं।
सात अगस्त से आंदोलन शुरू करने की पूर्व सूचना भी प्रशासन को दी गई थी लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। धरने के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अभिजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन ने धरना समाप्त कर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन को और व्यापक करेगा। इस मौके पर अखिलेश शुक्ल, सुरेश, राम दत्त, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।