फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Water supply disrupted for five days due to insulator failure

Amethi News: इंसुलेटर खराब होने से पांच दिन से जलापूर्ति ठप

Sat, 08 Aug 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 08 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Water supply disrupted for five days due to insulator failure
मुसाफिरखाना। बिजली आपूर्ति में आई खराबी के कारण महेशपुर गांव में जल निगम की पेयजल आपूर्ति पिछले पांच दिनों से बंद है। इससे पूरे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से खराबी दूर नहीं कराई गई। जलापूर्ति ठप होने से लोगों को पीने के पानी के लिए हैंडपंपों और निजी संसाधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


महेशपुर गांव की जल निगम टंकी से पूरे गांव में पेयजल की आपूर्ति होती है। टंकी को दिछौली फीडर से बिजली मिलती है। ग्राम प्रधान सरवर अली ने बताया कि पूरे अमेठियन स्थित राजकीय नलकूप के पास लगा इंसुलेटर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित है। इसकी सूचना कई बार विद्युत विभाग को दी गई, लेकिन अब तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन



इससे जल निगम की टंकी बंद पड़ी है और नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बावजूद क्षेत्र में भूजल स्तर नीचे होने से कई हैंडपंप भी पर्याप्त पानी नहीं दे रहे हैं। ऐसे में महिलाओं और बुजुर्गों को दूरदराज से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली की खराबी दूर कर जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed