पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BKU workers staged a protest.

Amethi News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 27 May 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 27 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
BKU workers staged a protest.
. मुसाफिरखाना में एसडीएम को ज्ञापन देते संगठन के पदा​धिकारी। -स्रोत: संगठन
मुसाफिरखाना। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में उपजिलाधिकारी नितेश राज और वन क्षेत्राधिकारी ज्योतिर्मय शुक्ला को मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल की अगुवाई में पहुंचे किसानों ने कहा कि जगदीशपुर-शुकुल बाजार मार्ग पर स्थित रसूलपुर, सोना और बेलखरपुर समेत कई गांवों में आंधी-तूफान के दौरान सरकारी पेड़ गिर गए थे। किसानों का आरोप है कि इन पेड़ों की लकड़ी का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिला। ग्रामसभा रसूलपुर में पुराने और जर्जर पेड़ों की कटाई कराने की मांग भी उठाई गई। साथ ही वन विभाग में लंबे समय से तैनात कर्मचारियों के स्थानांतरण की आवश्यकता बताई गई।
विज्ञापन



प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बिजली व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। ग्रामीण इलाकों में लो वोल्टेज, जर्जर तार और अघोषित कटौती से लोगों को परेशानी होने की बात कही गई। किसानों ने आरोप लगाया कि भूमि विवाद के मामलों में भी जिम्मेदार विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। भाकियू नेताओं ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। प्रदर्शन में देवनाथ यादव, आजाद अहमद, जगदेव यादव, अतीक चंदेल, मोहम्मद अली और रामतेज मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed