सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Booth president resigns in protest against new UGC rules

Amethi News: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बूथ अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 02 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Booth president resigns in protest against new UGC rules
विज्ञापन
शाहगढ़। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में भाजपा पदाधिकारियों के इस्तीफा देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को हरिहरपुर के बूथ अध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे ने मंडल अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया।
Trending Videos



उनका कहना है कि जिस पार्टी के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया, आज वही जात-पांति के नाम पर विवाद बढ़ा रही है। सामान्य वर्ग के लोगों के विरोध में पार्टी का यह रवैया कार्यकर्ताओं को रास नहीं आ रहा है। इस्तीफे देने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सोशल मीडिया पर भी आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंडल अध्यक्ष काशी प्रसाद मिश्र ने बताया कि इस्तीफे से संबंधित निर्णय संगठन के पदाधिकारियों के स्तर पर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस्तीफे के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed