सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sangam Passenger arrived five hours late

Amethi News: पांच घंटे की देरी से पहुंची संगम पैसेंजर

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 02 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sangam Passenger arrived five hours late
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कोहरा और धुंध के चलते रेल संचालन लगातार प्रभावित है। रविवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। प्रयागराज संगम दिशा की एकमात्र पैसेंजर ट्रेन करीब पांच घंटे की देरी से पहुंची, जबकि आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस सात घंटे विलंब से स्टेशन पर आई। सोमवार को अप व डाउन वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस के निरस्त रहने से यात्रियों की परेशानियां और बढ़ेंगी।
Trending Videos



लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर ट्रेन प्रतिदिन सुबह 9:13 बजे गौरीगंज पहुंचती है, लेकिन रविवार को यह दोपहर 2:23 बजे स्टेशन पर आई। माघ मेले के लिए निकले श्रद्धालुओं को कड़ाके की ठंड में प्लेटफॉर्म पर प्रतीक्षा करनी पड़ी। स्टेशन पर मौजूद कमलादेवी ने बताया कि सुबह से इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं जनकदुलारी ने कहा कि देर होने के कारण अब रात में ही दर्शन कर पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अन्य ट्रेनों की स्थिति भी बेहतर नहीं रही। आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस सुबह 5:08 बजे की जगह दोपहर 12:20 बजे पहुंची। देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस करीब दो घंटे, अमृतसर-पंजाब मेल ढाई घंटे और दिल्ली-पुरी नीलाचल एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे विलंब से आई। आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस चार घंटे देरी से पहुंची, जबकि हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल निर्धारित समय 12:19 बजे के बजाय शाम 5:21 बजे स्टेशन पर पहुंची।
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरा और धुंध के कारण ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed