{"_id":"697fa531a9dbe8c85d04e56b","slug":"man-dies-after-car-collides-with-electric-pole-while-trying-to-save-cattle-amethi-news-c-96-1-ame1002-157844-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मवेशी बचाने में बिजली के खंभे से भिड़ी कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मवेशी बचाने में बिजली के खंभे से भिड़ी कार, युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
जायस कस्बे में खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मवेशी को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली के खंभे और फिर दीवार से टकरा गई। शनिवार रात हुए इस हादसे में कार सवार सुल्तानपुर के बागराजपुर निवासी सतीश कुमार (30) और शाहगंज के रोहित (32) घायल हो गए। दोनों को सीएचसी फुरसतगंज से जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया गया। इलाज के दौरान सतीश कुमार की मौत हो गई।
रोहित के अनुसार वह सतीश के साथ कार से अपनी बहन को छोड़ने उनकी ससुराल कानपुर गया था। देर रात दोनों घर लौट रहे थे। बांदा-टांडा हाईवे पर जायस कस्बे में अचानक सामने आए मवेशी को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई।
कार पहले बिजली के खंभे से टकराई, इसके बाद बहादुरपुर ब्लॉक की बाउंड्रीवॉल से जा भिड़ी। हादसे के बाद उसे होश नहीं रहा।
वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में कोहरा बहुत ज्यादा था। इसी के कारण कार सवार हाईवे से निकल रहे मवेशी को देख नहीं पाए। हादसे के तुरंत बाद पुलिस पहुंची। दोनों घायलों को तत्परता से सीएचसी पहुंचाया गया। एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज करेंगे।
Trending Videos