{"_id":"69a5d3a1d8cd7417f8017cf8","slug":"changing-weather-is-spoiling-peoples-health-amethi-news-c-96-1-ame1008-160107-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बदलता मौसम बिगाड़ रहा लोगों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बदलता मौसम बिगाड़ रहा लोगों की सेहत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों का इलाज करते डॉ. अमित यादव।
- फोटो : स्ंवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। इस वजह से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को ओपीडी में 50 फीसदी से अधिक मरीज बुखार और खांसी से पीड़ित रहे। दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी होने से मरीजों को परेशानी हुई।
फिजिशियन, सर्जन, ईएनटी विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। इनमें वायरल बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित लोग अधिक रहे। फिजिशियन की ओपीडी में मिले अजय कुमार ने बताया कि कई दिनों से वह बुखार, खांसी से परेशान हैं। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने जांच कराने के बाद दवा दी है। राधा ने बताया कि वह भी जुकाम और खांसी से परेशान हैं। एक सप्ताह हो गया, निजी चिकित्सक से दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला।
चिकित्सक ने दवा देने संग खान पान और मौसम के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है। सोमवार को ओपीडी में 896 मरीज पहुंचे, जिनमें बुखार के 461, खांसी के 135, ठंड से बुखार आने के 111 और जुकाम के 107 मरीज रहे। पेट दर्द के 119, दस्त के 85, डिहाईड्रेशन के सात, मनोरोग से संबंधित 90 व शेष अन्य मरीज रहे।
चिकित्सक डॉ. अमित यादव ने बताया कि मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव से मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। खांसी, वायरल बुखार के साथ ही पेट दर्द, दस्त से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। सभी को उपचार के साथ सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।
Trending Videos