सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Complaint made 15 times in a year...no hearing took place

Amethi News: साल भर में 15 बार की शिकायत...नहीं हुई सुनवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 22 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Complaint made 15 times in a year...no hearing took place
गौरीगंज कलेक्ट्रेट सभागार में फरियादियों की ​शिकायत सुनते डीएम व एसपी।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एक साल में 15 बार शिकायत की, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। पड़ाेसी ने नाली संग रास्ता बंद कर दिया है। तहसील, थाना, पोर्टल आदि के माध्यम से लगातार अफसरों से न्याय दिलाने की गुहार लगाई, इसके बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। शनिवार को गौरीगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई कर रहे डीएम संजय चाैहान और एसपी सरवणन टी. को अपनी फरियाद सुनाते हुए रानीपुर हरदों गांव निवासी नजरून निशा ने ये बातें कहीं।
Trending Videos

गौरीगंज के भटगवां निवासी मोना मिश्र ने बताया कि पड़ोसी उनकी भूमि पर जबरन निर्माण कर रहे हैं। लगातार थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि यहां पर डीएम को शिकायती पत्र दिया तो उन्होंने अफसरों को निस्तारण का निर्देश दिया है। नगर पालिका गौरीगंज निवासी चंद्रकेश ने बताया कि सैठा रेलवे क्राॅसिंग से रेलवे काॅलोनी होते हुए करीब 200 मीटर इंटरलॉकिंग सार्वजनिक रास्ता है। इस समय इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण राहगीरों को दो किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर अपनी मंजिल तक पहुंचने को मजबूर होना पड़ रहा है। बताया कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन जिम्मेदार उदासीन बने हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदा का पुरवा निवासी धन्नू देवी ने बताया कि उनका घरेलू बिजली बिल पांच माह का 18 हजार रुपये आ गया है। लगातार वह एसडीओ और एक्सईएन कार्यालय के चक्कर काट रही हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बताया कि घर में सिर्फ बल्ब जलता है। मीटर रीडर घर जाते नहीं, मनमाना बिजली बिल भेज दिया जाता है। कहा कि डीएम ने अफसरों को निर्देशित किया तो उन्होंने मौके पर 18 हजार रुपये से बिजली बिल घटाकर नौ हजार रुपये जमा करने को कहा है।
अमेठी में सीडीओ वीरभानु सिंह, मुसाफिरखाना में एडीएम अर्पित गुप्ता और तिलोई में एडीएम न्यायिक अनिल चतुर्वेदी ने शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed