सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Contract worker dies after suffering electric shock while repairing power line.

Amethi News: बिजली लाइन ठीक करते समय लगा करंट, निविदाकर्मी की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 15 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Contract worker dies after suffering electric shock while repairing power line.
मेठी में संविदा कर्मी की मौत के बाद अस्पताल में गमगीन परिजन। स्रोत स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
अमेठी। मुंशीगंज रोड स्थित महमूदपुर गांव में बिजली लाइन की खराबी दूर करने पहुंचे जंगल टिकरी निवासी निविदाकर्मी शिवकुमार गुप्ता (45) की रविवार शाम करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शटडाउन लेने के बावजूद अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए।



महमूदपुर निवासी अनीश अहमद ने घर के सामने टिनशेड से छू रहे बिजली तार की शिकायत की थी। इसके निस्तारण के लिए शिवकुमार अपने साथी अनूप के साथ मौके पर पहुंचे थे। बताया जाता है कि शटडाउन लेने के बाद दोनों कर्मचारी लाइन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई और शिवकुमार गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी अमेठी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन



घर का सहारा छिनने से बिलख पड़े परिजन
हादसे की सूचना मिलते ही शिवकुमार के घर में कोहराम मच गया। पत्नी संजू, पुत्र गंगासागर और बेटियां भूमि व साक्षी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि शिवकुमार ही परिवार के मुख्य सहारा थे। उनकी मौत से आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।


भाई ने उठाए सवाल, जांच की मांग
मृतक के भाई सुग्रीव गुप्ता ने आरोप लगाया कि शटडाउन के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लाइन चालू करने वाला कर्मचारी शिवकुमार से व्यक्तिगत रंजिश रखता था। सुग्रीव ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed