{"_id":"6a1b34502364ab472e02b4b7","slug":"delay-in-trains-causes-inconvenience-to-passengers-amethi-news-c-96-1-ame1002-167035-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानी
Sun, 31 May 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 31 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर शनिवार को ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह से ही कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी में प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
अमेठी स्टेशन पर सुबह 7:52 बजे पहुंचने वाली भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11:26 बजे पहुंची। वहीं आनंद विहार से वाराणसी जाने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय 4:51 बजे के बजाय 7:24 बजे पहुंची। इसके अलावा रेलखंड पर संचालित अन्य ट्रेनों का संचालन भी आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक देरी से हुआ।
वाराणसी जाने के लिए परिवार के साथ स्टेशन पहुंचे यात्री रामदेव ने बताया कि रात से ही स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ट्रेन के आने का सही समय नहीं बताया जा रहा था। वहीं यात्री रचना ने कहा कि भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना काफी मुश्किल रहा।
विज्ञापन
कई यात्रियों ने पेयजल और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने की भी शिकायत की। ट्रेनों के विलंब से यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि तकनीकी कारणों से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ, जिसके चलते कई गाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चलीं। अधिकारियों के अनुसार स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए गए, लेकिन कुछ ट्रेनों पर इसका असर बना रहा।