सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Electrician dies under suspicious circumstances at Indorama factory

Amethi News: इंडोरामा फैक्टरी में इलेक्ट्रीशियन की संदिग्ध दशा में मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 27 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Electrician dies under suspicious circumstances at Indorama factory
विज्ञापन
जगदीशपुर/कमरौली। इंडोरामा फैक्टरी में इलेक्ट्रीशियन जायस के फरीदपुर परवर गांव निवासी देवतादीन (65) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि करंट लगने से देवतादीन की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देवतादीन ने राम मंदिर में भी इलेक्ट्रीशियन के तौर पर भी काम किया था।
Trending Videos



मनीष कुमार ने बताया कि उनके ताऊ देवतादीन इंडोरामा फैक्टरी काम करने गए थे। उनका नौकरी का पहला दिन था। उनका नाती विकास सुबह आठ बजे बाइक से फैक्टरी गेट तक छोड़ने गया था। सुबह 9:49 बजे देवतादीन के साले शिवकुमार के पास इंडोरामा अस्पताल से फोन आया कि देवतादीन की मृत्यु हो गई है। शिवकुमार फैक्टरी पहुंचे। वहां उन्हें जानकारी मिली कि शटडाउन के दौरान करंट लगने से उनके जीजा की मौत हुई है। हालांकि, हालांकि कंपनी के अधिकारी अभिनव सिन्हा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। संबंधित व्यक्ति देवतादीन ने फैक्ट्री गेट के अंदर प्रवेश नहीं किया था। वे फैक्ट्री गेट तक ही आए थे।फैक्टरी गेट के बाहर हृदयाघात से देवतादीन का निधन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



देवतादीन ठेकेदार के माध्यम से फैक्टरी में इलेक्ट्रीशियन पद पर कार्य करने गए थे। परिजनों ने करंट लगने से मौत का आरोप लगाया है, लेकिन अभी तहरीर नहीं दी है। एसओ कमरौली मुकेश पटेल ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



राम मंदिर में भी कर चुके थे काम
जायस। देवतादीन पूर्व में अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में लगभग साढ़े चार वर्ष तक इलेक्ट्रीशियन रहे। काम पूरा होने के बाद वह घर लौट आए थे। बृहस्पतिवार को ही ठेकेदार के जरिये इंडोरामा फैक्टरी में उन्हें काम मिला था।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जायस। देवतादीन के निधन की सूचना मिलते ही घर पर शोक छा गया। बेटियां कमलेश, मिथिलेश, अनीता और विमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने नाती विकास और नातिन के साथ घर पर रहते थे। पास में रहने वाले भाई शोभनाथ सहित अन्य परिजन बिलख उठे। बेटा देशराज लखनऊ में रहता है। पिता की मौत की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गया। मृतक के भाई सहित अन्य परिजन गमगीन हैं। रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed