{"_id":"699b4f4217e1139b12062265","slug":"encroachment-on-roads-daily-traffic-jams-amethi-news-c-96-1-ame1002-159451-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़कों पर अतिक्रमण, रोज लगता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़कों पर अतिक्रमण, रोज लगता जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
जायस कस्बे में हाईवे पर लगे जाम में फंसे राहगीर। संवाद
विज्ञापन
जायस। बांदा-टांडा हाईवे किनारे बसा जायस कस्बा इन दिनों जाम की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। मुख्य बाजार और संपर्क मार्गों पर बढ़ते अतिक्रमण तथा अव्यवस्थित पार्किंग ने हालात बिगाड़ दिए हैं। सड़क तक फैले दुकानों के सामान, फुटपाथ पर कब्जा और बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते दिनभर जाम लगा रहता है। कुछ दूरी तय करने में भी लोगों को लंबा समय लग जाता है। नगर पालिका परिषद का दर्जा मिलने के बाद भी व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है।
जायस-अमेठी और जायस-रायबरेली मार्ग पर सुबह से ही वाहनों का दबाव बढ़ने लगता है। पटरी पर सजी अस्थायी दुकानों के साथ ठेलों की कतार लग जाती है। ई रिक्शा और टैक्सी चालक बीच सड़क पर वाहन खड़े कर सवारी चढ़ाने-उतारने लगते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। फल मंडी, गुड़ मंडी, सब्जी मंडी, चिक मंडी और दाल मंडी खुले मार्ग पर संचालित होने से स्थिति और बिगड़ जाती है। नौगजी तिराहा, बस स्टाॅप मोड़ और जगदीशपुर मोड़ पर हल्की रुकावट भी पूरे इलाके को जाम में बदल देती है।
दुकानदार सड़क तक सामान सजा देते हैं, जबकि ग्राहक वाहन मार्ग पर खड़े कर खरीदारी में जुट जाते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और दो पहिया व चार पहिया वाहन रेंगते नजर आते हैं। सब्जी मंडी चौराहे पर पैदल चलने तक की जगह नहीं बचती। कुछ ही मिनटों में लंबी कतार लग जाती है और कई बार कहासुनी की नौबत आ जाती है। सुबह स्कूल समय और शाम दफ्तर छूटने के दौरान समस्या गंभीर रूप ले लेती है।
छात्र देरी से स्कूल पहुंचते हैं। नौकरीपेशा लोग समय पर कार्यालय नहीं पहुंच पाते। मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कत होती है। एंबुलेंस तक सायरन बजाते हुए जाम में फंस जाती हैं। जगदीशपुर मोड़ पर हाईवे से आने वाले ट्रैक्टर और लोडर स्थिति और खराब कर देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोज जाम में फंसकर समय, ईंधन और धैर्य की बर्बादी हो रही है। स्थायी पार्किंग और प्रभावी यातायात नियंत्रण की व्यवस्था नहीं होने से समस्या बढ़ती जा रही है।
हटवाया जाएगा अतिक्रमण, होगी कार्रवाई
सीओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की दिशा में काम चल रहा है। अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। फुटपाथ घेरने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos