फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Encroachment removed from government land.

Amethi News: सरकारी भूमि से हटवाया कब्जा

Sun, 02 Aug 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from government land.
 इंदरिया गांव में सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को जेसीबी से खाली कराती टीम। स्रोत : स्थानीय
बाजारशुकुल। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेश के अनुपालन में शनिवार को इंदरिया ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि को वर्षों पुराने अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से कार्रवाई पूरी की। ग्राम पंचायत ने खाली कराई गई भूमि पर कृषि विज्ञान केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन



नायब तहसीलदार जगदीशपुर राम लखन वर्मा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की टीम ने चिह्नित सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाकर उसे खाली कराया। राम लखन वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई भाईलाल पासी बनाम स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश एवं अन्य जनहित याचिका में पारित आदेश के अनुपालन में की गई है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत के अनुसार खाली कराई गई भूमि पर कृषि विज्ञान केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इससे किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी और विद्यार्थियों को अध्ययन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed