{"_id":"699a006c02176dff1908369a","slug":"extra-time-spent-on-chemical-formula-and-map-based-questions-amethi-news-c-96-1-ame1002-159394-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रासायनिक सूत्र और नक्शा आधारित प्रश्नों पर लगा अतिरिक्त समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रासायनिक सूत्र और नक्शा आधारित प्रश्नों पर लगा अतिरिक्त समय
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर आतीं छात्राएं।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन शनिवार को जिले के 85 केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट के व्यावसायिक विषयों की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट इतिहास का प्रश्नपत्र कराया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर छात्र-छात्राएं प्रश्नों को लेकर चर्चा करते दिखे।
गृह विज्ञान के प्रश्नपत्र में पोषण, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन से जुड़े सवाल प्रमुख रहे। ‘गुण’ में किस पोषक तत्व की प्राप्ति होती है और उसका रासायनिक सूत्र लिखने वाले प्रश्न ने कई परीक्षार्थियों को सोचने पर मजबूर किया। एक ग्राम वसा से मिलने वाली कैलोरी से जुड़े प्रश्नों में भी सटीक जानकारी अपेक्षित रही। विद्यार्थियों का कहना रहा कि वस्तुनिष्ठ प्रश्न सहज थे, मगर संक्षिप्त उत्तरीय भाग में अवधारणा स्पष्ट होना जरूरी था।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज की छात्रा साक्षी सिंह ने बताया कि पोषण संबंधी प्रश्न पाठ्यक्रम पर आधारित थे, फिर भी रासायनिक सूत्र लिखते समय अतिरिक्त सावधानी रखनी पड़ी। शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज की छात्रा अंशिका वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य और कैलोरी से जुड़े सवाल समझ पर आधारित रहे।
दूसरी पाली में इतिहास का पेपर विद्यार्थियों ने संतुलित बताया। स्रोत आधारित प्रश्नों में विश्लेषण क्षमता की जरूरत पड़ी। श्री गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी के छात्र आदित्य तिवारी ने कहा कि प्रश्न स्पष्ट थे। समय प्रबंधन अहम रहा। रोहित यादव ने बताया कि नक्शा आधारित प्रश्नों में सावधानी से उत्तर लिखना पड़ा।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि चार दिनों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। किसी केंद्र से गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं सीलबंद कर स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गईं।
इनसेट
गृहविज्ञान में 397 और इतिहास में 141 अनुपस्थित
हाईस्कूल गृह विज्ञान बालिका में 8566 परीक्षार्थी पंजीकृत रहीं। इनमें 8173 उपस्थित रहीं। गृह विज्ञान बालक में 564 पंजीकृत रहे। 560 ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट के व्यावसायिक विषयों में रंगीन फोटोग्राफी, फल एवं खाद्य संरक्षण, आशुलिपि एवं टंकण, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, एनटीटी, ऑटोमोबाइल्स, परिधान रचना व सज्जा तथा टंकण हिंदी एवं अंग्रेजी की परीक्षा हुई। इन विषयों में 375 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 363 उपस्थित हुए। दूसरी पाली में इतिहास विषय की परीक्षा हुई। इसमें 2490 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 2349 ने परीक्षा दी।
Trending Videos