सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmers' hopes shattered due to hailstorm and rain

Amethi News: ओलावृष्टि व बारिश सेे बिखरे किसानों के अरमान

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 06 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers' hopes shattered due to hailstorm and rain
बाजारशुकुल के धनेशा राजपूत गांव में बारिश के बाद खेत में गेहूं की फसल को सुखाने के लिए फैलाता क
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अचानक बदले मौसम ने शनिवार रात अमेठी के किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे कटाई-मड़ाई का काम ठप पड़ गया है जिसके अगले तीन-चार दिनों में शुरू होने के आसार नहीं हैं।
Trending Videos



शनिवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ ओले गिरने लगे और देखते ही देखते खेतों में खड़ी फसल बिछ गई। सिंहपुर सहित कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं की बालियां झड़ गईं और सरसों को भारी नुकसान हुआ। गौरीगंज, अमेठी, संग्रामपुर, भादर, मुंशीगंज, जामों, जगदीशपुर, इन्हौंना, फुरसतगंज और जायस समेत जिलेभर में रात नौ बजे से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। इससे खड़ी व कटी फसल पर संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों का कहना है कि अब तक महज पांच फीसदी गेहूं की कटाई हो सकी है, जबकि अधिकांश फसल अभी खेतों में खड़ी है। मनीष कुमार पांडेय, सीताराम, रमेश कुमार, रामचंद्र, विनोद कुमार पांडेय और वेद प्रकाश मिश्र बताते हैं कि कम से कम चार दिन तक कटाई-मड़ाई संभव नहीं है। खेत में पड़ी फसल सूखने के बाद ही आगे काम हो पाएगा। खेतों में बिछी फसल और किसानों के चेहरों पर चिंता साफ देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed