सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fishermen protest for their rights

Amethi News: हक के लिए मछुआरों ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fishermen protest for their rights
विज्ञापन
तिलोई। मत्स्य पालन के लिए तालाब आवंटन में अनदेखी से नाराज मछुआ समुदाय शनिवार को सड़क पर उतर आया। बड़ी संख्या में मछुआरे तहसील पहुंचे और घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
Trending Videos



मछुआ समुदाय के जिलाध्यक्ष राजू कश्यप ने कहा कि तहसील स्तर पर लगाए जा रहे आवंटन शिविरों में मछुआरों की भागीदारी औपचारिक रह गई है। वास्तविक प्रक्रिया से उन्हें अलग रखा जा रहा है, जिससे पात्र लोगों तक लाभ नहीं पहुंच पा रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिविरों की जानकारी समय से नहीं मिलती। इससे वे आवेदन और चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार अभिषेक कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुशील कुमार, अरविंद कुमार, विजय कुमार, सरोज कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed