सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   God goes away as soon as pride comes.

Amethi News: अभिमान आते ही दूर हो जाते हैं भगवान

Sun, 31 May 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 31 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
God goes away as soon as pride comes.
सिंहपुर के अहोरवा भवानी कस्बे में कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
सिंहपुर। अहोरवा भवानी कस्बे में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को प्रवाचक मोहित कृष्ण ने कहा कि जीव परमात्मा का अंश है। प्रत्येक व्यक्ति के भीतर अपार शक्ति विद्यमान रहती है। जीवन में किसी लक्ष्य की प्राप्ति में बाधा आती है तो उसका प्रमुख कारण संकल्प की कमी होती है।
विज्ञापन




प्रवाचक ने कहा कि निष्कपट भाव और दृढ़ निश्चय रखने वाला साधक ईश्वर की कृपा प्राप्त करता है। मनुष्य के भीतर अभिमान का भाव उत्पन्न होते ही भगवान उससे दूर हो जाते हैं। विनम्रता, श्रद्धा और समर्पण ही भक्ति का वास्तविक आधार है। कहा कि जब भक्त भगवान के दर्शन न होने पर विरह की अनुभूति करता है और सच्चे मन से उनका स्मरण करता है, तब श्रीकृष्ण उस पर अनुग्रह करते हैं तथा उसे अपने सान्निध्य का अनुभव कराते हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक उन्नति के लिए मन, वचन और कर्म की शुद्धता आवश्यक है। व्यक्ति को अपने आचरण में सरलता और सत्यनिष्ठा अपनानी चाहिए। भक्ति का मार्ग बाहरी आडंबर नहीं, बल्कि अंतर्मन की पवित्रता से प्रशस्त होता है। इस अवसर पर कमलेश गुप्ता, त्रिवेणी सोनी, रीता सोनी, दलजीत सिंह, जयकांत श्रीवास्तव, विजय पांडेय, राजेंद्र शुक्ल, कुंवर बहादुर और ब्रजेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed