{"_id":"699ca180dbb1d735260e75e7","slug":"holika-dahan-will-be-held-at-2048-places-the-district-divided-into-13-sectors-amethi-news-c-96-1-ame1002-159518-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 2,048 स्थानों पर होगा होलिका दहन, 13 सेक्टरों में बंटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 2,048 स्थानों पर होगा होलिका दहन, 13 सेक्टरों में बंटा जिला
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में इस वर्ष 2,048 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा खाका तैयार किया है। ‘होलिका प्लेस विजिट’ नाम से एक विशेष एप विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से होलिका दहन से लेकर होली के दिन तक की पुलिस गतिविधियां अपलोड की जाएंगी।
पूरे जनपद को चार जोन और 13 सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। चारों तहसीलों के एसडीएम और क्षेत्राधिकारी अपने-अपने जोन की कमान संभालेंगे। तीन मार्च से सभी सेक्टरों में लगातार गश्त शुरू कर दी जाएगी। पर्व के दिन पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
ड्यूटी पर तैनात कर्मी होलिका दहन स्थलों पर पहुंचकर समितियों के सदस्यों से संपर्क स्थापित करेंगे और मोबाइल नंबर साझा करेंगे। प्रत्येक स्थल की तस्वीर एप पर अपलोड की जाएगी तथा होलिका दहन के दिन हर घंटे की स्थिति लाइव दर्ज की जाएगी। जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है, जहां से सतत निगरानी होगी। बीते पांच वर्षों में जहां-जहां विवाद हुए थे, वहां पीआरवी की विशेष तैनाती रहेगी। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
इन स्थानों पर होगा होलिका दहन
पुलिस आंकड़ों के अनुसार गौरीगंज में 174, मुंशीगंज में 111, जामो में 235, अमेठी में 122, पीपरपुर में 78, संग्रामपुर में 125, राजगंज में 47, मुसाफिरखाना में 155, जगदीशपुर में 120, बाजारशुकुल में 159, कमरौली में 75, भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र में 55, मोहनगंज में 166, जायस में 102, फुरसतगंज में 97, शिवरतनगंज में 152 और इन्हौंना में 75 स्थान चिह्नित किए गए हैं। जगदीशपुर, जायस और शिवरतनगंज में दो-दो जुलूस निकलेंगे, जबकि इन्हौंना में तीन जुलूस प्रस्तावित हैं। गौरीगंज, कमरौली और मोहनगंज में जुलूस भी निकलेगा। सात प्रमुख जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
उपद्रवियों पर सख्ती
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने संभावित उपद्रव बिंदुओं को चिह्नित कर अतिरिक्त बल तैनात करने की रणनीति बनाई है। चौकीदारों व गणमान्य नागरिकों से संवाद कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई है। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
Trending Videos