{"_id":"6a42c528ac16aa66a509fd51","slug":"humidity-rises-after-rain-people-in-distress-amethi-news-c-96-1-ame1002-169460-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, लोग बेहाल
Tue, 30 Jun 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई तो कई स्थानों पर केवल रिमझिम फुहारें पड़ीं, लेकिन इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह मौसम सुहावना जरूर रहा, मगर धूप निकलते ही हवा में नमी बढ़ गई और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे। बाजारों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर उमस का असर दिखाई दिया। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही।
बारिश के बाद बढ़ी नमी के कारण चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। घरों और दफ्तरों में पंखे भी राहत नहीं दे सके। बिजली की ट्रिपिंग और स्थानीय स्तर पर कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रात में भी उमस बनी रहने से लोगों की नींद प्रभावित हुई। सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा व ई रिक्शा चालकों, ठेला कारोबारियों को हुई।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ ने बताया कि हल्की बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ जाने से उमस अधिक महसूस होती है। अगले सात दिनों तक जिले में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन तापमान में बहुत अधिक गिरावट की उम्मीद नहीं है। चिकित्सकों ने गर्मी और उमस के बीच डिहाइड्रेशन, फंगल संक्रमण और हीट स्ट्रेस से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीने, ओआरएस का सेवन करने तथा दोपहर में धूप से बचने की सलाह दी है।