{"_id":"6a436f72d23a72f03b0d09f9","slug":"video-video-kamashana-bugdhhana-samata-sata-sataraya-maga-ka-lkara-jalii-sa-rashana-vataranae-ka-bhashhakara-karaga-katathara-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कमीशन बढ़ाने समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर जुलाई से राशन वितरण का बहिष्कार करेंगे कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कमीशन बढ़ाने समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर जुलाई से राशन वितरण का बहिष्कार करेंगे कोटेदार
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के बैनर तले जिले के कोटेदारों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान कर दिया है।
इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला पूर्ति अधिकारी और डीएम को सौंपते हुए संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो अगस्त 2026 के खाद्यान्न वितरण का बहिष्कार किया जाएगा।
ज्ञापन में कहा है कि उत्तर प्रदेश में कोटेदारों को प्रति क्विंटल मात्र 70.90 रुपये कमीशन मिलता है, जबकि अन्य राज्यों में यह राशि 200 से 230 रुपये प्रति क्विंटल तक है।
इसके अलावा दिल्ली में प्रति दुकान 20 हजार रुपये न्यूनतम आय की गारंटी भी दी जा रही है। संगठन का कहना है कि मौजूदा कमीशन से कोटेदारों का परिवार चलाना मुश्किल हो गया है और वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में न्यूनतम आय की गारंटी तथा कमीशन में बढ़ोतरी सहित अन्य लंबित मांगों पर सरकार को तत्काल निर्णय लेना चाहिए।
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो अगस्त माह के राशन वितरण का कार्य नहीं किया जाएगा। वितरण में होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा की जिम्मेदारी विभाग और शासन की होगी।
इसके साथ ही संगठन ने जिलाधिकारी को अलग से ज्ञापन देकर बताया कि 28 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे चौराहा रवींद्रालय से विधानसभा मार्ग तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। मार्च के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कोटेदारों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई जाएगी। संगठन ने प्रशासन से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।