पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   MP Kishori Lal dodges police to reach Ayodhya says trying to stop him from having ramlala darshan

UP: पुलिस को चकमा देकर अयोध्या पहुंचे सांसद किशोरी लाल, बोले- चंदा चोरी न रोक पाने वाले हमको दर्शन से रोक रहे

Tue, 30 Jun 2026 10:28 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 10:28 AM IST
सार

सांसद किशोरी लाल शर्मा पुलिस को चकमा देकर अयोध्या पहुंच गए। बयान जारी करके कहा कि चंदा चोरी न रोक पाने वाले एक हिंदू को दर्शन करने से रोक रहे हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
MP Kishori Lal dodges police to reach Ayodhya says trying to stop him from having ramlala darshan
सांसद किशोरी लाल शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रस्तावित अयोध्या कूच से पहले अमेठी में देर रात सियासी हलचल तेज हो गई। पुलिस ने कानून-व्यवस्था के मद्देनजर कई कांग्रेस नेताओं के घरों पर पहरा बैठा दिया। लेकिन, अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा पुलिस को चकमा देकर देर रात ही अयोध्या के लिए रवाना हो गए। उनके साथ जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह भी अयोध्या पहुंच गए। बुधवार सुबह गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पर ताला लटका मिला।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर सुबह 9.00 बजे गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय से अयोध्या के लिए रवाना होने का कार्यक्रम था। इससे पहले ही पुलिस ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुमित, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र शुक्ल, देवमणि तिवारी, सर्वेश सिंह, अवनीश सेनानी समेत कई नेताओं के घरों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया। 
विज्ञापन




कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्हें घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। अयोध्या पहुंचने के बाद सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि वह भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए आए थे, लेकिन उन्हें दर्शन नहीं करने दिया जा रहा है। चंदा चोरी को तो नहीं रोका जा सका, लेकिन एक हिंदू को भगवान श्रीराम के दर्शन से रोका जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किस परंपरा में श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के दर्शन से रोका जाता है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए लोकतांत्रिक विरोध को दबा रही है। वहीं प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एहतियातन कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed