{"_id":"6a4345266359a7c4010d3e58","slug":"video-parama-ka-blna-ka-jatha-ma-amatha-ma-mabil-tavara-para-caugdhha-kashara-ghata-cal-darama-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रेमी को बुलाने की जिद में अमेठी में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, घंटों चला ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी को बुलाने की जिद में अमेठी में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, घंटों चला ड्रामा
अमेठी में बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर एक किशोरी गांव के बाहर लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब चार घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी किशोर को मौके पर बुलाया। किशोर के टावर पर पहुंचने के बाद दोनों साथ नीचे उतर आए। घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही।
ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब चार बजे किशोरी गांव के बाहर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के साथ मुसाफिरखाना से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीण लगातार उसे समझाकर नीचे उतारने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब कुछ लोगों ने टावर पर चढ़कर उसे उतारने की कोशिश की तो उसने छलांग लगाने की चेतावनी दी।
इसके बाद कोई भी उसके पास जाने का साहस नहीं कर सका। इसी दौरान उसने टावर से एक अंगूठी नीचे फेंकी, जिस पर अंग्रेजी का 'जी' अक्षर अंकित था। पूछने पर उसने बताया कि वह एक किशोर से प्रेम करती है, लेकिन परिजन दोनों के रिश्ते का विरोध कर रहे हैं। उसने साफ कहा कि जब तक किशोर मौके पर नहीं आएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी, अन्यथा जान दे देगी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड ने टावर के नीचे एयर बैग, टेंट, रजाई और गद्दों की व्यवस्था कर दी, ताकि किसी अप्रिय स्थिति में नुकसान से बचा जा सके। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद भी जब किशोरी नहीं मानी तो पुलिस ने संबंधित किशोर को मौके पर बुलाया। किशोर टावर पर चढ़ा और दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद दोनों सुरक्षित नीचे उतर आए। इसके साथ ही करीब चार घंटे से चल रहा घटनाक्रम समाप्त हुआ। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि दोनों के परिजनों को बुलाया।परिजनों से बातचीत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।