{"_id":"6a435551ac825fb95e0f6178","slug":"video-palsa-ka-cakama-thakara-ayathhaya-pahaca-amatha-sasatha-kashara-ll-jara-kaya-byana-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा देकर अयोध्या पहुंचे अमेठी सांसद किशोरी लाल, जारी किया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को चकमा देकर अयोध्या पहुंचे अमेठी सांसद किशोरी लाल, जारी किया बयान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रस्तावित अयोध्या कूच से पहले अमेठी में देर रात सियासी हलचल तेज हो गई। पुलिस ने कानून-व्यवस्था के मद्देनजर कई कांग्रेस नेताओं के घरों पर पहरा बैठा दिया। लेकिन, अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा पुलिस को चकमा देकर देर रात ही अयोध्या के लिए रवाना हो गए। उनके साथ जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह भी अयोध्या पहुंच गए। बुधवार सुबह गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पर ताला लटका मिला।
प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर सुबह 9.00 बजे गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय से अयोध्या के लिए रवाना होने का कार्यक्रम था। इससे पहले ही पुलिस ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुमित, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र शुक्ल, देवमणि तिवारी, सर्वेश सिंह, अवनीश सेनानी समेत कई नेताओं के घरों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्हें घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। अयोध्या पहुंचने के बाद सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि वह भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए आए थे, लेकिन उन्हें दर्शन नहीं करने दिया जा रहा है। चंदा चोरी को तो नहीं रोका जा सका, लेकिन एक हिंदू को भगवान श्रीराम के दर्शन से रोका जा रहा है।
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किस परंपरा में श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के दर्शन से रोका जाता है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए लोकतांत्रिक विरोध को दबा रही है। वहीं प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एहतियातन कार्रवाई की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।