सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

Amethi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 22 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
जामों के संभई गांव में पम्मी के गमगीन परिजन।
विज्ञापन
जामों। संभई गांव निवासी पम्मी यादव (24) की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष रात में ही उनका अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटा था। इसी बीच पम्मी के पिता पहुंच गए और आपत्ति की। उन्होंने पति और सास पर विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

जगदीशपुर के मुबारकपुर गांव निवासी लाल साहब यादव ने बताया कि उनकी बेटी पम्मी की शादी तीन मार्च 2025 को संभई गांव के अमित कुमार से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद पति और सास दहेज की मांग करने लगे। इस बात पर बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा। आरोप है कि 18 फरवरी को पति और सास ने पम्मी को विषाक्त पदार्थ दे दिया। तबीयत बिगड़ने पर उसने फोन पर मां को जानकारी दी। बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामों में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां 19 फरवरी को उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। रात में अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान पिता संभई पहुंचे और आपत्ति जताई। उन्होंने सुबह तक इंतजार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह पम्मी के पति और सास घर से गायब हो गए। लाल बहादुर ने दोनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि विवाहिता का शव मायके पक्ष अपने साथ ले गया और अंतिम संस्कार कर दिया। पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज है। दोनों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed