{"_id":"699df7a34961743e9909f6c9","slug":"neither-female-doctor-nor-radiologist-was-found-amethi-news-c-96-1-ame1008-159616-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: महिला चिकित्सक मिलीं न रेडियोलॉजिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: महिला चिकित्सक मिलीं न रेडियोलॉजिस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में नियमित महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं है। रेडियोलॉजिस्ट भी आए दिन छुट्टी पर रहते हैं। इसके चलते इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को काफी परेशानी उठाना पड़ रही है। इसके चलते मंगलवार को जिला अस्पताल में मरीजों की न तो अल्ट्रासाउंड जांच हुई और न ही ओपीडी में महिलाओं को इलाज मिल सका।
जिला अस्पताल से संबद्ध चिकित्सक डॉ. रुचिका सेठ सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को ओपीडी के साथ सिजेरियन ऑपरेशन भी करती हैं। अन्य तीन दिन मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को ओपीडी बंद रहती है। ऐसे में इलाज के लिए अस्पताल आने वाली गर्भवतियों के साथ ही अन्य महिलाओं को इलाज की सुविधा नहीं मिल पाती है। मंगलवार को महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी का गेट बंद मिला।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में एक महिला चिकित्सक तीन दिन ओपीडी में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला रोग विशेषज्ञ की स्थायी तैनाती के लिए शासन को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। सीएमओ को भी महिला चिकित्सक की संबद्धता सुनिश्चित कराने के संबंध में पत्र लिखा गया है।
नहीं हुई अल्ट्रासाउंड जांच
जिला अस्पताल में मंगलवार को रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैयद मोहम्मद फैसल के अवकाश पर रहने के कारण जांच कराने आए मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। वहीं गंभीर मरीजों को 700 से एक हजार रुपये देकर बाहर जांच करानी पड़ी। चिकित्सक के आने पर यहां प्रतिदिन 50 से 60 मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच होती है। सीएमएस ने बताया कि बुधवार को रेडियोलॉजिस्ट आएंगे।
Trending Videos