फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Newspapers are enhancing children's general knowledge.

Amethi News: अखबार से बढ़ रहा बच्चों का सामान्य ज्ञान

Sun, 02 Aug 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Newspapers are enhancing children's general knowledge.
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पश्चिम दुआरा में अमर उजाला अखबार पढ़ते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
शाहगढ़। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पश्चिम दुआरा में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन अमर उजाला समाचार पत्र पढ़कर नई-नई जानकारियां हासिल कर रहे हैं। विद्यालय में इस पहल से बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ी है। साथ ही सामान्य ज्ञान, भाषा और बोलने की क्षमता का भी विकास हो रहा है।
विज्ञापन



कक्षा पांच के आयुष ने बताया कि उन्हें अखबार में खेल और देश की खबरें पढ़ना अच्छा लगता है। साक्षी ने कहा कि रोज नए शब्द सीखने को मिलते हैं, जिन्हें वह पढ़ाई में भी इस्तेमाल करती हैं। अंशिका ने बताया कि अखबार पढ़ने से सामान्य ज्ञान बढ़ता है और नई बातें जानने को मिलती हैं। शिवम ने कहा कि शिक्षक रोज महत्वपूर्ण खबरें पढ़वाते हैं, जिससे स्कूल में सवालों के जवाब देने में आसानी होती है।
विज्ञापन



विद्यालय में शिक्षक बच्चों को प्रतिदिन प्रमुख समाचार पढ़ने, उनका अर्थ समझने और उस पर चर्चा करने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रधानाध्यापक राम कुमार सिंह ने बताया कि छोटी उम्र से समाचार पत्र पढ़ने की आदत बच्चों के बौद्धिक विकास में सहायक होती है। इससे सामान्य ज्ञान बढ़ता है, भाषा पर पकड़ मजबूत होती है और बच्चों में सीखने की नई जिज्ञासा विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed