{"_id":"6a6cf225f1abf9f9880b3696","slug":"panchayat-assistant-levels-serious-allegations-amethi-news-c-96-1-ame1022-172197-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पंचायत सहायक ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पंचायत सहायक ने लगाए गंभीर आरोप
Sat, 01 Aug 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंशीगंज। भेटुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुंगवाछ में पंचायत सहायक और ग्राम प्रधान के बीच विवाद सामने आया है। पंचायत सहायक खुशबू का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें उन्होंने ग्राम प्रधान आशा तिवारी पर पंचायत कार्य के बजाय घरेलू काम कराने और तीन माह से मानदेय न देने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करतीं है।
वीडियो में पंचायत सहायक का आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिवालय का संचालन प्रधान के घर से किया जा रहा है। वहां उनसे पंचायत संबंधी कार्यों के बजाय चाय बनवाने और बर्तन धुलवाने जैसे घरेलू काम कराए जाते हैं। उधर ग्राम प्रधान आशा तिवारी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि पंचायत सहायक को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण नोटिस जारी किया गया था। इससे नाराज होकर वह निराधार आरोप लगा रही हैं।
एडीओ पंचायत मनीष कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत में अभी सचिवालय भवन नहीं बना है। इसी कारण पंचायत सचिवालय का संचालन अस्थायी रूप से प्रधान के घर से किया जा रहा है। पंचायत सचिव दिलीप कुमार ने बताया कि पंचायत सहायक के कार्य पर उन्हें कोई शिकायत नहीं है। उनका बैंक खाता फीड न होने के कारण मानदेय का भुगतान लंबित है। बीडीओ श्री प्रकाश ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। एडीओ पंचायत से जांच कर कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।