{"_id":"6a15eedc8117a15e2805eac7","slug":"police-exchange-fire-with-criminals-one-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-166831-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल
Wed, 27 May 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 27 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद घायल को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी। स्रोत: स्थानीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस। रामबारी मजरे सराय महेशा निवासी सिताला से मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र लूट लिया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान की।
देर शाम नसीराबाद मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग स्थित नौगजी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिताला ने बताया कि वह बहन माया देवी के साथ ई रिक्शा से मायके भीरा जा रही थीं। मोजमगंज पुल से भीरा जाने वाले कच्चे रास्ते पर दोनों पैदल जा रही थीं।
इसी दौरान काले बाइक सवार दो युवक पीछे से पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र लूट लिया। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर गईं और शोर मचाने लगीं। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाइक सवार युवक वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एसपी सरवणन टी ने बताया कि फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान जायस के खरौली गांव निवासी बंधन सिंह और नॉन वर्मा के रूप में हुई। खोजबीन के दौरान देर शाम नसीराबाद मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग स्थित नौगजी के पास उनकी लोकेशन मिली।
एसओजी प्रभारी अनूप सिंह और जायस पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बंधन सिंह के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे आरोपी नॉन वर्मा को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात स्वीकार की है। बताया कि बंधन सिंह पर पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।