फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power supply remained disrupted for 16 hours in several areas due to a fault.

Amethi News: फाल्ट से कई इलाकों में 16 घंटे तक गुल रही बिजली

Tue, 28 Jul 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 28 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained disrupted for 16 hours in several areas due to a fault.
अमेठी सिटी। उमस भरी गर्मी में बढ़ती बिजली मांग से ऊर्जा निगम की तैयारियां एक बार फिर से कागजी साबित हो रही है। मुख्य केबल में खराबी, लोकल फॉल्ट और लगातार ट्रिपिंग के कारण रविवार रात से सोमवार तक जिला मुख्यालय समेत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई उपकेंद्रों से जुड़े कई इलाकों में 12 से 16 घंटे तक बिजली गुल रही। जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। बिजली संकट का असर धान की रोपाई और खेतों में की जाने वाली सिंचाई पर भी पड़ा।
विज्ञापन

गौरीगंज पावर हाउस से रविवार रात करीब 7:50 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो करीब तीन घंटे बाद बहाल हो सकी। इसके बाद पूरी रात ट्रिपिंग का सिलसिला चलता रहा। सोमवार सुबह भी शहर के कई मोहल्लों में बिजली नहीं रही। करपिया उपकेंद्र की आपूर्ति रविवार शाम 6:25 बजे बाधित हुई और रात 12:35 बजे बहाल हो सकी। शुकुलपुर उपकेंद्र से रात 8:20 बजे से 1:27 बजे तक बिजली गुल रही। इसके बाद भी रातभर ट्रिपिंग होती रही। सोमवार को दिनभर पांच बार में छह घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित रही और लो वोल्टेज की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

जामों उपकेंद्र की बिजली रविवार रात 9:17 बजे बंद हुई और रात 2:35 बजे बहाल हो सकी। सोमवार सुबह छह बजे फिर आपूर्ति बाधित हो गई। अमेठी उपकेंद्र के गंगागंज क्षेत्र में एबीसी केबल टूटने तथा टाउन-दो फीडर में तकनीकी खराबी से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। पीठीपुर उपकेंद्र के रामगढ़, संग्रामपुर और महाराजपुर फीडरों पर तार टूटने और पेड़ गिरने से भी कई गांवों में बिजली नहीं पहुंच सकी। जगदीशपुर, भादर, बेनीपुर, जायस, तिलोई और सेमरौता क्षेत्रों में भी 12 से 16 घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही।अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि लाइन में खराबी आने पर मरम्मत के लिए कुछ समय बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ती है। फॉल्ट दूर होते ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेन केबल फूंकने से दिनभर संकट
मुसाफिरखाना। पूरे लुसई रेलवे क्रॉसिंग के पास भूमिगत मेन सप्लाई केबल फूंकने से नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रातभर और सोमवार दिनभर उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता वीरेंद्र ने बताया कि मुख्यालय से नई केबल मिलने के बाद फॉल्ट ठीक कराया जाएगा। तब तक वैकल्पिक व्यवस्था से सीमित आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed