{"_id":"6a67b45a44797393f30848b9","slug":"youth-climbs-mobile-tower-over-money-dispute-amethi-news-c-96-1-ame1002-171882-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पैसों के विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पैसों के विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
Tue, 28 Jul 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर। हसनपुर गांव निवासी रवि गौतम सोमवार को वलीपुर गांव स्थित करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने के बाद उसने परिजनों से पैसों की मांग शुरू कर दी और मांग पूरी नहीं होने पर कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और परिजनों ने बमुश्किल समझा-बुझाकर युवक को सकुशल नीचे उतरने के लिए मनाया।
इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि रवि गौतम का अपने भाई मनोज से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पहले साथ में काम करते थे। इसी विवाद के बाद वह वलीपुर गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर पहुंचने के बाद वह लगातार परिजनों से पैसे की मांग करता रहा और नीचे कूदने की बात कहता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने टावर के आसपास सुरक्षा घेरा बनवाने के साथ ही अग्निशमन विभाग की टीम को भी बुला लिया।
किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए टावर के नीचे सुरक्षा जाल भी बिछाया गया। मौके पर मौजूद अधिकारी और परिजन समझाबुझा युवक को नीचे उतरने के लिए मनाने में जुटे रहे। युवक के टावर पर चढ़ने का वीडियो भी किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो दिनभर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह ने बताया कि पुलिस, अग्निशमन विभाग और परिजनों के समझाने के बाद युवक सकुशल नीचे उतर आया।